मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में बड़ा हादसा, दूध टैंकर से टकराई स्कूल बस; 24 बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेठी में बड़ा हादसा, दूध टैंकर से टकराई स्कूल बस; 24 बच्चे घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में साेमवार काे भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत थौरी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध के टैंकर और बच्चों से भरी स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 24 बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अलीनगर एवं थौरी के मध्य आरपीएस अकैडमी स्कूल की बस बच्चों को स्कूल से वापस घर छोड़ने जा रही थी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध के टैंकर से टकरा गई। टक्कर होने के बाद बस में चीज पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कुछ बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम में तो कुछ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भिजवाया। 15 बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे थे जहां पर दो बच्चों को फैक्चर हुआ था बाकी बच्चे मामूली रूप से चोटिल थे। सभी बच्चे खतरे के बाहर हैं। सूचना पर पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने भी अपने-अपने बच्चों की देखरेख शुरू कर दी है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे। सीएमओ ने दुर्घटना में घायल बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इसी के साथ उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों के समुचित इलाज हेतु निर्देशित किया। सीएमओ ने बताया कि बस में 40 बच्चे सवार थे। इनमें से 16 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लाया गया है और इनमें से दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है।

इस घटना के संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटनास्थल पर क्रेन को बुलवाकर बस के अंदर फंसे कंडक्टर को बाहर निकलवाया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें