मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

स्वरा भास्कर के बयान पर मैथिली ठाकुर ने जताई असहमति, बोलीं- बिना अध्ययन के न दें राय

रायपुर। दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर के बयान और आरक्षण पर प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन59 बार पढ़ा गया
स्वरा भास्कर के बयान पर मैथिली ठाकुर ने जताई असहमति, बोलीं- बिना अध्ययन के न दें राय

रायपुर। दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर के बयान और आरक्षण पर प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के 'पद्मावती जौहर' वाले बयान पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह बहुत ही गलत बयान था। उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ ऐसी बातें कहीं, लेकिन वे पूरी तरह से गलतफहमी पर आधारित थीं। मेरा मानना है कि अगर उन्हें इस विषय के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, तो उन्हें इस पर बोलने से बचना चाहिए।

ऐसे बयान देने से पहले उन्हें इस विषय का ठीक से अध्ययन करना चाहिए।"

मैथिली ठाकुर ने कहा, "जब हम घर पर आरक्षण के बारे में अलग-अलग बात करते हैं, तो अक्सर बहुत तार्किक चर्चा होती है। हालांकि, जब किसी बड़े समूह में इस पर चर्चा होती है, तो लोगों के नजरिए अलग-अलग हो सकते हैं।

कुछ लोग मान सकते हैं कि आरक्षण जारी रहना चाहिए, जबकि दूसरों को लग सकता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, और मेरा मानना है कि देश भर में नेता और लोग इस पर बहस और चर्चा कर रहे हैं। जो कुछ भी सभी के हित में होगा, उसे ही अंततः सामने लाया जाएगा।"

दरअसल, स्वरा भास्कर के 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'वुमन लाइफ फ्रीडम टॉक' कार्यक्रम में उनसे साल 2018 में 'पद्मावत' को लेकर लिखे गए उनके खुले खत के बारे में पूछा गया था।

जवाब देते हुए स्वरा ने कहा, "जब मैं फिल्म का सीन देख रही थी जिसमें सभी 800 महिलाएं जौहर करती हैं तो मैंने सोचा कि ईश्वर न करे, लेकिन अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म आखिर मुझे क्या संदेश दे रही है? मैं कायर जैसा महसूस करती कि मैंने खुद की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान नहीं ली।

क्या आप हमारे जैसे समाज में यही संदेश देना चाहते हैं, जहां रेप एक महामारी की तरह फैल रहा है? क्या हम अपनी रेप सर्वाइवर्स को ये कहना चाह रहे हैं कि आपको जीने का अधिकार नहीं है, अगर वो सम्मानित और बहादुर महिलाएं होतीं तो अपनी जान दे देतीं?"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें