मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सभी भाषाओं में सबसे मीठी भाषा है मैथिली : डीआईजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सभी भाषाओं में सबसे मीठी भाषा है मैथिली : डीआईजी

सहरसा। जिले.के नवहट्टा प्रखंड स्थित बाराही गांव में चैत्र नवरात्र महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। चैत्र नवरात्र महोत्सव बाराही के उद्घाटन में पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार ने आयोजन समिति द्वारा आयोजित मैथिली सांझ संगीत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैथिली भाषा को दुनिया की सबसे मधुर भाषा बताते हुए इसे संरक्षण व संवर्धन के सदप्रयास को लेकर आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।मैथिली उद्घोषक किसलय कृष्ण के संचालन में प्रस्तुत कार्यक्रम को संस्कृति व संस्कार को संजोने के लिए प्रासंगिक बताते हुए बाराही ग्रामीणों की जमकर तारीफ किया। पूर्व एडीएम अजय कुमार उर्फ दिलीप झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मैथिली साहित्यकार केदार कानन,आशीषचमन,शिक्षाविद डा रजनीश रंजन, पंडित तरुण कुमार झा, संजय वशिष्ठ को शांति मिशन संस्थान के निदेशक विभुति भुषण झा सहित ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया। साहित्यकार केदार कानन ने इस तरह के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नयी पीढ़ी तक भाषा को जीवित रखना जरुरी है ।सुर संग्राम विजेता प्रिया राज व अमर आंनद की टीम द्वारा मिथिला वर्णन व भगवती वंदना की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर रात भर ग्रामीणों ने भरपूर मनोरंजन किया। मां सीता की जन्मस्थली मिथिला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम की जा रही फुहरता को भगाने व अपनी पारंपरिक भाषा, पारंपरिक लोक गीत को नया आयाम देने के लिए लोगों से सहयोग करने का आह्वान चेयरमेन इस्ट एंड वेस्ट रजनीश रंजन द्वारा किया गया। अन्य कलाकारों में प्रियंका प्रिया, आयुष्मान , शाम्भवी आदि ने भी शानदार प्रस्तुति दी साथ ही समस्तीपुर से आए कलाकारों का आध्यात्मिक झाँकी सराहनीय रहा । इस मौके पर भाषा संस्कृति के लिए समर्पित किसलय कृष्ण ने कहा कि अपसंस्कृति के विरुद्ध यह अभियान गाँव गाँव में जारी रहेगा । धन्यवाद ज्ञापन बी बी झा ने किया । बाराही महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय कमल किशोर झा, काली कांत झा, नीरज कुमार, मणीरंजन कुमार, राघव झा, मंतोष झा, सज्जन चौधरी, टुनटुन कुमार, सोनु गुप्ता सहित समस्त बाराही गांव निवासी ने सहयोग किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें