मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

'अमन-शांति बनाए रखें, प्रदर्शन से दूर रहे', जुमे की नमाज से पहले बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'अमन-शांति बनाए रखें, प्रदर्शन से दूर रहे', जुमे की नमाज से पहले बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जुमे की नमाज से पहले बरेली के मुस्लिम नागरिकों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में अमन-चैन है। कहीं कोई विवाद नहीं है। सभी मुसलमान भाई अमन-चैन बनाए रखें।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पिछले हफ्ते हुए हंगामे पर कहा, "पिछली घटना जुमे के दिन हुई थी, जो अफसोसजनक है।

" उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बरेली शहर 'तहजीब ए तवज्जोह' और 'गंगा-यमुनी तहजीब' का गहवारा है। इस पर जो बदनुमा दाग लगा है, उसको धोने की कोशिश की जानी चाहिए और यही हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।"

उन्होंने कहा, "मैं खास तौर पर मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे जुमे की नमाज अदा करें और उसके बाद सीधे घर लौट जाएं, बिना किसी भीड़, जुलूस या प्रदर्शन का हिस्सा बने। कोई व्यक्ति या संगठन आपको बुलाता है तो उस पर ध्यान न दें। अपने कामकाज और पढ़ाई-लिखाई में लगे रहें।

मौलाना रजवी ने आगे कहा, "जिला बरेली से बाहर के लोगों की बातों में न आएं। अगर कोई आपसे कुछ कहता है कि जो इसकी जानकारी प्रशासन और परिवार के लोगों को दें।"

उन्होंने पोस्टर विवाद को लेकर भी मुस्लिम नौजवानों से अपील की। मौलाना रजवी ने कहा, "पैगंबर मोहम्मद से मोहब्बत करिए, लेकिन पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर न निकलें और नारेबाजी न करें। मोहब्बत का पैमाना दिलों में होता है, पोस्टर-बैनर लगाना और शोर मचाना यह सब दिखावा है, जबकि दिखावा पैगंबर इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है।

इस दौरान मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने महिला क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मैच पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारत की महिला क्रिकेटर पाकिस्तान से भिड़ने जा रही हैं। मैं दुआ करता हूं कि अल्लाह भारतीय टीम को कामयाब बनाए।"

उन्होंने भारत की पुरुष क्रिकेट टीम की भी प्रशंसा की। मौलाना रजवी ने कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया और उनके हाथों से ट्रॉफी भी नहीं ली, यह एक बेहतर कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें