मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

महोबा : कुएं में गिरीं तीन सगी बहनें, तीनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महोबा : कुएं में गिरीं तीन सगी बहनें, तीनों की मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक हादसा सामने आया। अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन नाबालिग सगी बहनों के शव पुराने कुएं से बरामद किए गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। महोबा के पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कल 112 पर एक सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की थी।

उन्होंने बताया कि दिन में तीन बजे गांव आरी थाना अजनर में एक बच्ची ने बताया कि वह अपनी तीन बहनों के साथ खेल रही थी। उन्हीं खेतों में एक कुआं भी है, जिसमें दो फुट की गहराई तक पानी भरा है। उसकी गहराई 15 फीट के आसपास है। ये तीन बच्चियां खेत पर रह गई और कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई।

इसके पहले पांच थानों की पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। तथ्य सामने आने के बाद कुएं से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के बाद सारी जानकारी दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि आरी गांव निवासी रम्मू की तीन बेटियां घर के पास खेल रही थीं। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव वालों को पास के खेत में बने एक पुराने कुएं के पास बच्चों की चप्पलें दिखाई दीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी अभियान चलाया गया। तीनों बच्चियों के शव कुएं से निकाले गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का ही मामला प्रतीत होता है।

आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनें खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचीं और फिसलकर एक-एक कर कुएं में गिर गईं। कुआं जर्जर और खुला होने के कारण हादसा संभव हुआ। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की।

पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें