मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

महोबा में 10 कराेड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महोबा में 10 कराेड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन ने लगभग 10 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिससे लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जल्द ही इनका काम शुरू होगा और इसकी प्रक्रिया विभाग स्तर पर शुरू कर दी गई।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को खस्ताहाल सड़कों की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि अब चार सड़कों के लिए 968.95 लाख की धनराशि स्वीकृत मिलने से सड़कों की दशा में सुधार होगा, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। सुगम यातायात के साथ ही सड़कों के निर्माण से यातायात बढ़ेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विकास जौहरी ने सोमवार को बताया कि जिले के बरी भटेवर, अतरारमाफ से उरवारा, मामना व बम्हौरी बेलदारन ग्राम में इन सड़कों को बनवाया जाना है। जिसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। सड़क निर्माण काे लेकर प्रक्रिया चल रही है और आने वाले कुछ महीनों में लोगों को बेहतर सड़क की सौगात मिलने के साथ ही आवागमन में राहत मिल सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें