मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

महोबा: जेन अल्फा से बदसलूकी मामले में कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महोबा: जेन अल्फा से बदसलूकी मामले में कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

महोबा। यूपी के महोबा में राजमार्ग पर जाम लगाए स्कूली छात्रों जेन अल्फा के साथ अभद्र व्यवहार एवं बदसलूकी करने के मामले में एसपी शशांक सिंह ने गुरुवार की देर रात कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

जनपद के क़बरई विकास खंड के गांव रैपुरा कला समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सड़क की खराब स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को झांसी मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र छात्राओं को सड़क से हटाते हुए जाम खुलवा यातायात बहाल कराया था।

गुरुवार को डीएम गजल भारद्वाज और एसपी शशांक सिंह ने गांव पहुंचकर चौपाल लगा स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। जहां जेन अल्फा ने पुलिस पर धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसपर एसपी ने दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त एक्शन का आश्वासन दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की देर रात सख्त एक्शन लेते हुए सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, अरुण कुमार और अभिषेक पटेरिया को लाइन लाइन हाजिर किया है। एसपी की सख्ती से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

एसपी ने कहा कि आमजन और विशेषकर बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें