मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

माही विज ने बेटी खुशी का दिल छू लेने वाला वीडियो किया पोस्ट, फैंस ने बताया 'सुपर मॉम'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। 'लागी तुझसे लगन,' 'बालिका वधू,' 'अकेला,' 'कैसी लगी लगन,' और 'शुभ कदम' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री माही विज ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें माही बेटी खुशी के साथ 'जुदाई-जुदाई' गाने का वीडियो बनाती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "ये मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है, जिसके आगे मैं हर बार हार जाती हूं। इसका होना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी किस्मत है… और, जब इसने पहली बार मुझे 'मम्मा' कहा था, वो पल मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत लम्हा बन गया था।"

अभिनेत्री का यह वीडियो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वे माही की 'सुपर मॉम', 'स्वीट', और 'बेस्ट मॉम' जैसे शब्दों से सराहना कर रहे हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों के साथ अक्सर वीडियो बनाती हैं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी करती हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह उनके साथ खेलती नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया था, "मेरे बच्चे ही मेरी ताकत हैं, मेरी सबसे बड़ी खुशी हैं। तुम्हें बढ़ते और खिलते देखना मेरे जीवन का सबसे अनमोल सुख है। मां बनने का सौभाग्य देने के लिए धन्यवाद।"

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। इस कपल ने 2017 में दो बच्चों, राजवीर और खुशी, को फॉस्टर पैरेंट बनकर अपनाया था। वहीं, 2019 में आईवीएफ के जरिए अपनी बेटी तारा का स्वागत किया।

माही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें टीवी शो 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार से बड़ी पहचान मिली। उन्होंने कई अन्य टीवी शो जैसे 'बालिका वधू' में भी काम किया। साल 2019 में बेटी तारा के जन्म के बाद से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली और तब से अपने परिवार को समय दे रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें