मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध रूप से भारत में रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध रूप से भारत में रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले की विदेशी सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर को महेन्द्रा पार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से दो बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 के तहत कार्रवाई करते हुए निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पकड़े गए आरोपित की पहचा मो. सुमन मियां उर्फ पिंकी के रूप में हुई है। उत्तर पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले की विदेशी सेल को हाल ही में सूचना मिली थी कि महेन्द्रा पार्क क्षेत्र के पास गेट नंबर-2, एनएस मंडी के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जो संभवतः बांग्लादेशी नागरिक है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विपिन कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की गई।टीम ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पहले खुद को भारतीय बताया, लेकिन जवाबों में विरोधाभास और हावभाव से पुलिस को शक हुआ। जब उसके दस्तावेजों और डिजिटल प्रमाणों की जांच की गई तो यह साबित हुआ कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। लगातार पूछताछ के बाद आरोपित ने अपनी वास्तविक पहचान उजागर करते हुए बताया कि वह बांग्लादेश के जनपद सिलहट का निवासी है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ने अपनी पहचान छिपाने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी और महिला का रूप धारण कर दिल्ली में रह रहा था। वह दिन में भिक्षावृत्ति करता था और रात में आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त रहता था। पहचान छिपाने के लिए वह नियमित रूप से साड़ी या सलवार सूट, भारी मेकअप, विग और महिला साज-सज्जा के सामान का उपयोग करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें