मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

स्वतंत्रता संग्राम के अमर दीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धमतरी,

30 जनवरी ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को

तहसील कार्यालय पास स्थित बापू की प्रतिमा में महापौर विजय देवांगन,एमआईसी

सदस्य,पार्षदगणों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस

अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि 30 जनवरी,1948 को महात्मा गांधी

दिल्ली के बिड़ला भवन में एक शाम की प्रार्थना सभा को संबोधित करने जा रहे

थे, उसी समय नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अहिंसा के

पुजारी गांधी जी के निधन के बाद हर साल उनकी पुण्यतिथि को बलदिानी दिवस के

रूप में मनाया जाने लगा।

बलिदानी दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।इस दिन उन सभी

शहीदों को भी याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते

अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस

ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ

भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया।

गांधी जी का स्वच्छता का मंत्र आज जन-जन तक पहुंच चुका है। भारतवर्ष हमेशा

उनके इस बलिदान को याद रखेगा।

इस अवसर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,

केंद्र कुमार पेंदरिया, पार्षद सूरज गहेरवाल, गजानंद रजक,आकाश गोलछा,संजू

साहू, विकास ग्वाल, डा विजयलक्ष्मी वशिष्ठ, नरोत्तम यादव, भूपेश साहू,

संतोष यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शासकीय कर्मचारियों ने दी मौन श्रध्दांजलि

भारत

के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की

स्मृति में कलेक्टर नम्रता गांधी सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने 30 जनवरी

की सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण किया। मालूम हो कि यह दिवस महात्मा

गांधी का निर्वाण दिवस भी है।

नगर निगम के सभाकक्ष में दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की

आहुति देने वाले बलिदानियों की स्मृति में 30 जनवरी को नगर निगम सभाकक्ष

में महापौर विजय देवांगन,एम आईसी सदस्य,पार्षदगणों ने श्रध्दांजलि दी। इस

दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,केंद्र

कुमार पेंदरिया,पार्षद दीपक सोनकर, सूरज गहेरवाल,सहित अधिकारी कर्मचारीगण

उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें