मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र : किसानों की बदहाली पर राजू शेट्टी का सरकार पर निशाना, 'हरा अकाल' घोषित करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पुणे। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के अध्यक्ष और किसान नेता राजू शेट्टी ने महाराष्ट्र में किसानों की दयनीय स्थिति को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के कारण महाराष्ट्र में 'हरा आकाल' घोषित करने की मांग की।

किसान नेता राजू शेट्टी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में भारी बारिश ने किसानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है, ऐसे में सरकार को आगे आकर इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तत्काल मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि 110 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। यह पुख्ता सबूत है। सरकार को इसे 'हरा अकाल' घोषित करना चाहिए। किसानों की खेती, जमीन, फसल सब बर्बाद हो चुकी है। उनके घर उजड़ गए, पशु मर गए। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों की तत्काल मदद करे।"

शेट्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिलकर भीख मांग रहे हैं। भीख नहीं, हक मांगना चाहिए। हम भी केंद्र को टैक्स देते हैं, सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं।

यह हमारा अधिकार है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार को किसानों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी किसानों की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड के इस्तेमाल की मांग की। उन्होंने कहा, "पीएम केयर्स फंड संकट के समय के लिए ही बनाया गया है।

किसानों की मदद के लिए इसका उपयोग होना चाहिए।"

ठाकरे ने कर्जमाफी को लेकर भी सरकार पर तंज कसा और कहा कि क्या सरकार पंचांग देखकर कर्जमाफी देगी? अगर बारिशग्रस्त किसानों की मदद का कोई पंचांग में मुहूर्त है, तो मैं उसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को, एक अमित शाह को और एक प्रधानमंत्री को दे दूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें