मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर

भिवंडी, 22 अक्टूबर । महाराष्ट्र के भिवंडी के ग्रामीण इलाके में स्थित रहनाला गांव के महादेव मंडवी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार सुबह तड़के महावीर सिंथेटिक कंपनी में भयानक आग लग गई।

यह कंपनी ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में चलती है। आग दूसरे मंजिल पर भड़की, जहां ऑफिस और कपड़ों का गोदाम था।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का समय सुबह करीब साढ़े चार बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दूसरे मंजिल की दीवार ढह गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंपनी में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दीवार गिर पड़ी। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए, लेकिन समय रहते निकासी हो गई।

आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी शॉर्ट सर्किट या गैस लीक जैसी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं। हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, कंपनी के मालिक और स्थानीय व्यवसायियों का अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ होगा। गोदाम में रखे कपड़े, सिंथेटिक सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।

आग की लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के निवासियों को सांस लेने में तकलीफ हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा भिवंडी पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। दमकलकर्मी घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने में जुटे हैं। यदि आग पूरी तरह बुझ गई, तो नुकसान का आकलन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें