मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

नागपुर में 8 से 14 दिसंबर तक होगा महाराष्ट्र सरकार का शीतकालीन सत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नागपुर में 8 से 14 दिसंबर तक होगा महाराष्ट्र सरकार का शीतकालीन सत्र

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा का बहुप्रतीक्षित शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय विधानभवन में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की अहम बैठक में लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार मौजूद रहे।

यह सत्र कुल 7 दिनों का होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधायी और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार विधानसभा की प्रमुख बैठकें 13 और 14 दिसंबर को होंगी, जो कि शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं। इसके बावजूद, सरकार ने तय किया है कि दोनों दिन कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।

महाराष्ट्र का शीतकालीन सत्र परंपरागत रूप से नागपुर में ही होता है। नागपुर के राजनीतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यह परंपरा वर्षों से जारी है। इस बार सत्र का समय खास है क्योंकि यह राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों के बीच आयोजित हो रहा है।

सत्र शुरू होने से पहले मंगलवार को राज्य के 264 स्थानीय निकायों में चुनाव कराए गए। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने 24 अन्य निकायों के चुनाव सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के चलते 20 दिसंबर तक टाल दिए हैं।

इन 264 निकायों में से 76 निकायों के कुल 154 वार्डों में भी चुनाव 20 दिसंबर को होंगे। सभी 288 निकायों की मतगणना 21 दिसंबर को एक साथ होगी।

नागपुर सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भौगोलिक दृष्टि से भी बेहद खास शहर है। यहां का नागपुरी संतरा देशभर में प्रसिद्ध है। नागपुर को भारत का भौगोलिक केंद्र भी कहा जाता है। एक समय नागपुर मध्य प्रदेश का हिस्सा था, बाद में इसे महाराष्ट्र में शामिल किया गया।

अब सभी की निगाहें 8 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र पर टिकी हैं, जिसमें कई अहम प्रस्तावों और नीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें