मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र: अहिल्यानगर के सुपा में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, डकैत गिरोह के 5 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अहिल्यानगर। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के सुपा इलाके में लंबे समय से दहशत फैलाने वाले कुख्यात डकैत गिरोह को क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबोच लिया। नगर-पुणे हाइवे के चास घाट इलाके में डकैती की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक इनोवा कार, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान समेत लगभग 8 लाख रुपए का माल जब्त किया। इस गिरोह का सरगना लंबे समय से इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका था। पुलिस ने गिरोह की दहशत खत्म करने और जनता में विश्वास कायम करने के लिए अनोखा कदम उठाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें गांव में बारात निकालकर पूरे इलाके में घुमाया गया। इससे लोगों की आंखों के सामने अपराधियों की गुंडागर्दी चकनाचूर होती दिखाई दी। पुलिस की इस कार्रवाई से हाइवे पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली और माहौल में सुकून महसूस किया।

इससे पहले, गुरुवार को एक अन्य कार्रवाई में मुंबई पुलिस ने कांदिवली चारकोप इलाके में हुए व्यवसायी अयूब सैयद की हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि अयूब की हत्या उनके छोटे बेटे हामिद अयूब सैयद (41) और उनके बिजनेस पार्टनर शानू मुश्ताक चौधरी (40) ने करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुंबई पुलिस ने हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी शहनवाज कुरैशी को गोवंडी इलाके से गिरफ्तार किया।

शहनवाज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। नाबालिग रहते हुए उस पर हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, व्यवसायी अयूब सैयद की हत्या के लिए आरोपियों को करीब 6.5 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। करीब एक महीने पहले हामिद और शानू ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद हामिद पैसों की तंगी से जूझता था। जब भी वह पैसे मांगता, उसके पिता उसे अपमानित कर देते। इसी नाराजगी और लालच में उसने पिता को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया और शानू को इसमें शामिल कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें