मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र : भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोल्ड चेन लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र : भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोल्ड चेन लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा पुलिस ने एक इंटरस्टेट गोल्ड चेन लूटने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में तीन युवक और एक युवती शामिल थे, जो भंडारा के जवाहरनगर और करधा इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छीनने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को छत्तीसगढ़ की सीमा के पास से पकड़ लिया है।

इस गैंग के सदस्य आशीष भट्टाचार्य (26), शुभम सोनी (21), सौरभ बंजारा (22), और दीपिका गंगबेर (23) हैं, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और करीब 8.50 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 27 दिसंबर को जवाहरनगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला की सोने की चेन इन आरोपियों ने छीनी थी। इस वारदात को अंजाम देने में एक आई20 कार का भी इस्तेमाल किया गया था।

इसके बाद भंडारा पुलिस ने इस कार का पूरा हुलिया तैयार किया और अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर इस मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि ये चारों अलग-अलग जगहों पर चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने तीन मामलों में आरोप पत्र तैयार किए हैं और कुल मिलाकर 8.50 लाख रुपए के कीमती सामान जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

भंडारा पुलिस के एसपी नुरुल हसन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं लगाई जा रही हैं। पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा संदेश गया है।

यह गिरफ्तारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गैंग अलग-अलग राज्यों में चोरी-डकैती करता था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें