मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

महारानी-3 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार, शानदार टीज़र रिलीज़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरेशी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। पिछले कुछ महीनों से वह ओटीटी पर भी राज कर रही है। हुमा कुरेशी की महारानी वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस वेब सीरीज की दो सीरीज दर्शकों के सामने आईं। ये दोनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। महारानी-3 के टीज़र ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

हुमा की ‘महारानी सीजन-3’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में हुमा की शानदार एंट्री दिखाई गई है। टीजर में रानी हाथों में हथकड़ी लगाए जेल वैन से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में एक किताब नजर आ रही है। वैन से बाहर निकलने के बाद वह सभी का अभिवादन करती है। टीजर में हुमा का डायलॉग सुनाई दे रहा है। वही महारानी का टीजर हुमाना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने टीज़र को कैप्शन दिया, ‘परीक्षा की पेशकश है ज़रूरी, फिर आ रही है महारानी!’

वेब सीरीज महारानी के दोनों सीजन हिट हो गए हैं। अब इसके तीसरे सीजन का टीजर देखने के बाद दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हुमा कुरेशी के अलावा अमित सयाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वेब सीरीज महारानी के दो सीजन आप सोनी लिव प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। साथ ही इस सीरीज का तीसरा सीजन भी सोनी लिव पर रिलीज होने वाला है, लेकिन अभी तक तीसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें