मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

महाकुम्भ: श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र फिर घोषित हुआ नो व्हीकल जोन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाकुम्भ: श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र फिर घोषित हुआ नो व्हीकल जोन

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में निरन्तर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 15 फरवरी से 16 फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित किया। इसके साथ ही यातायात के नियमों में बदलाव किया है। यह जानकारी शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने दी।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों को सुगम आवागमन एवं सुरक्षा के मद्देनजर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में जोनल यातायात व्यवस्था लागू की गई है जो 15 एवं 16 फरवरी तक लागू रहेगी।परेड मेला क्षेत्र से संगम मेला क्षेत्र की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों परेड क्षेत्र की तरफ बने संगम सहित अन्य स्नान घाट पर स्नान कर सकेंगे। झूंसी मेला क्षेत्र से मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों झूंसी की तरफ बने स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे।इसी तरह अरैल मेला क्षेत्र से मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थी अरैल की तरफ बने स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे।सम्पूर्ण महाकुम्भ मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन लागूमहाकुम्भ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओ एवं स्नानार्थियों के लिए मेला पुलिस ने जारी किए गए वाहन पास के वाहन स्वामी भी निर्धारित 'पार्किंग' स्थलों पर अपने वाहनो को पार्क करेंगे एवं महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आकस्मिक सेवा एवं चिकित्सीय सेवा जैसे एम्बुलेंस एवं खाद्य व रसद के वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का संचरण प्रतिबंधित रहेगे।महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों से अनुरोध है कि मेला पुलिस एवं प्रशासन व यातायात पुलिस के सुझावों का पालन करें एवं सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान के लिए मेला पुलिस का सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें