मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच में मदरसा संचालक सलमान छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहराइच में मदरसा संचालक सलमान छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच के रुपईडीहा में एक मदरसा संचालक पर एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने तहरीर में बताया कि मदरसा संचालक सलमान ने 12 दिसंबर को छात्रा से रेप करने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।

छात्रा, रुपईडीहा के पास रंजितबोझा गांव में स्थित मदरसा दारुल उलूम गुलशने सैय्यद महबूब अशरफ में तालीम हासिल करती थी। छात्रा के परिजनों ने बताया कि 12 दिसंबर को मदरसा संचालक ने लड़की को मदरसे में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया। मदरसे में पहुंचने पर उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई।

सलमान ने किसी को कुछ भी बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा ने एक सप्ताह बाद इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उसके बाद मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे पहले भी मदरसे के खिलाफ जांच की गई है। मदरसे में आ रही और छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।

ये वही मदरसा है जो जांच में अवैध पाया गया था। जांच के दौरान इस मदरसे के भीतर दुआ, ताबीज, तंत्र-मंत्र जैसी चीजें पाई गई थीं, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था।

फिलहाल आरोपी मदरसा संचालक पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले में विधिक जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें