मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के साथ हुई नौतपा की शुरुआत, 28 मई से प्री-मानसून के संकेत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के साथ हुई नौतपा की शुरुआत, 28 मई से प्री-मानसून के संकेत

- 45 जिले हीटवेव की चपेट में, 5 में लू का रेड अलर्टभोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत तेज गर्मी के साथ आंधी और बारिश से हुई है। सोमवार को भोपाल, उमरिया, दमोह समेत 15 से अधिक जिलों में गर्मी और बदले मौसम का असर देखने को मिला। 28 मई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत हैं। इस दौरान उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने मंगलवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं, जहां तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। भोपाल और ग्वालियर सहित प्रदेश के 45 जिले हीटवेव की चपेट में रहेंगे, जबकि इंदौर और नर्मदापुरम में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।तीन दिन तक तेज गर्मी, फिर बदलेगा मौसममौसम विभाग ने अगले चार दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक 28 मई को ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे पहले 25 मई को भी कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। पश्चिमी हिस्से से गुजर रहे टर्फ सिस्टम के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।नौतपा में भोपाल में बारिश का रिकॉर्डभोपाल में पिछले 14 वर्षों के दौरान नौतपा में 7 बार बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2 बार केवल बूंदाबांदी हुई थी। इस बार भी शुरुआत में ही बूंदाबांदी हो चुकी है। वर्ष 2018 और 2019 में नौतपा के दौरान सबसे अधिक गर्मी पड़ी थी, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।खजुराहो में टूटा गर्मी का रिकॉर्डसोमवार को नौतपा के पहले दिन प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है। वहीं नौगांव में 46.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा दतिया में 45.6 डिग्री, मंडला में 45.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.3 डिग्री, मलाजखंड में 45 डिग्री, सतना में 44.9 डिग्री, दमोह और रीवा में 44.6 डिग्री, राजगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.3 डिग्री तथा शाजापुर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 43.4 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।इन जिलों में अलर्ट जारीनिवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, गुना, नरसिंहपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, भिंड और दतिया में ऑरेंज अलर्ट और भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, शहडोल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और अनूपपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इंदौर, देवास, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और सिवनी में तेज गर्मी पड़ेगी।मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर बनी रहेगी। हालांकि 28 मई को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें