मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा, उत्तरी हिस्सों में छायी कोहरे की चादर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा, उत्तरी हिस्सों में छायी कोहरे की चादर

- प्रदेश में 20 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसमभोपाल। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार रात चार शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। आज शुक्रवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही।मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। भोपाल और इंदौर में भी रात का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यह ऊपरी वायुमंडल में बहने वाली तेज हवाओं की धारा है, जिसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही 16 जनवरी से सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। यदि यह सिस्टम मजबूत रहा तो 20 जनवरी के बाद प्रदेश में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।कई इलाकों में पारा लुढ़कागुरुवार की रात शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर, कटनी के करौंदी और मंदसौर में तापमान 4.7 से 4.8 डिग्री के बीच रहा। राजगढ़ में 5.5 डिग्री, रीवा में 6.2 डिग्री, दतिया में 6.6 डिग्री और पचमढ़ी में 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उमरिया, नौगांव, मंडला, खजुराहो, सतना, दमोह, सीधी, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मलाजखंड और रतलाम में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल में 8 डिग्री, ग्वालियर में 7.4 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।कोहरे से जनजीवन प्रभावितशुक्रवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा भोपाल, गुना, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, सागर, शाजापुर, सीहोर और रायसेन समेत कई जिलों में मध्यम कोहरा देखा गया। इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर में विजिबिलिटी घटकर करीब 1000 मीटर रह गई थी। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें