मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पचमढ़ी-कल्याणपुर रहे सबसे ठंडे, 24 घंटे बाद बढ़ेगी और ठंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पचमढ़ी-कल्याणपुर रहे सबसे ठंडे, 24 घंटे बाद बढ़ेगी और ठंड

- राज्य के उत्तरी हिस्सों में छा रहा घना कोहराभोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ हुई। हालांकि गुरुवार को तेज सर्दी तो नहीं रही, लेकिन राज्य के उत्तरी हिस्सों में 16 जिलों में घना कोहरा छाया। जबकि 5 जिलों में बादल रहे। इस दौरान शहडोल का कल्याणपुर और हिल स्टेशन पचमढ़ी राज्य के सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी से प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिलेगा।गुरुवार को श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में बादल छाए रहे। दतिया में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सीमित रह गई। वहीं, खजुराहो, सतना, ग्वालियर, रीवा, सीधी, भोपाल, गुना, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, खरगोन, श्योपुर और दमोह में भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 3, 4 और 5 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा रहने के साथ ठंड का असर भी बढ़ेगा। कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लगातार 8 से 10 घंटे तक लेट हुईं।पचमढ़ी-कल्याणपुर सबसे ठंडेहिल स्टेशन पचमढ़ी में बुधवार-गुरुवार की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में यह 6.4 डिग्री रहा। शिवपुरी, खजुराहो, अमरकंटक, राजगढ़, रीवा, नौगांव, उमरिया, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, दतिया, नरसिंहपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा और इंदौर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर-दिसंबर में रिकॉर्ड ठंड के बाद जनवरी में भी राज्य में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंड का असर बढ़ेगा। जेट स्ट्रीम की रफ्तार गुरुवार को 222 किमी/घंटा तक पहुंची, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई। इस बार सुबह के समय घना कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर लोगों को आम दिनचर्या में परेशानी पैदा कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें