मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : एसिड गिरने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : एसिड गिरने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मोहनपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में रखा एसिड का एक कैन एक महिला और बच्चों पर गिर गया, जिससे तीनों झुलस गए।

घटना में 24 वर्षीय पिंकी की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब 5 लीटर एसिड का कैन अचानक रैक से गिर गया, जिसे खेतों में ड्रिप सिंचाई लाइनों की सफाई के लिए घर में रखा गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घर में चूहों की आवाजाही के कारण कैन हिल गया और नीचे गिरकर उसमें रखा तेजाब परिवार पर फैल गया।

पिंकी के पति विजय चौहान अपने परिवार के साथ खेत में बने घर में रह रहे थे, जो सालेखड़ा गांव के रहने वाले हैं।

परिवार खेती के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली का उपयोग करता था, जिसकी सफाई के लिए एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से एसिड को रैक पर रखा गया था, लेकिन चूहों के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।

परिवार के लोग तुरंत घायलों को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाते समय पिंकी की मौत हो गई।

दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलसे हैं और जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल, उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि एसिड के भंडारण में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, जिसमें बच्चों के इलाज में मदद भी शामिल है। लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताया है और कहा कि घरों में खतरनाक रसायनों के भंडारण से ऐसे हादसे हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें