मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: श्योपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पूर्व मंत्री के भांजे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: श्योपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पूर्व मंत्री के भांजे की मौत

श्योपुर। मध्य प्रदेश में श्योपुर के कराहल थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कार सवार युवक देवेंद्र रावत की मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र रावत पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के भांजे बताए जा रहे हैं।

हादसा ग्राम सिलपुरी में मंगलवार रात हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के वक्त देवेंद्र रावत कार में अकेले सवार थे और गाड़ी की रफ़्तार तेज थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसके चलते देवेंद्र रावत की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कराहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से देवेंद्र रावत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि कार काफी रफ्तार से आ रही थी और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों की सूचना पर हम लोग एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र रावत के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने भी हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और परिवार को सांत्वना दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस रास्ते पर लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे हादसा होता है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द कुछ उपाय किए जाने चाहिए, जिससे इस रास्ते पर लोग तेज गति से वाहन न चला सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें