मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ प्रभावित छत्तीसगढ़ को मप्र की मदद, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 करोड़ की राशि और राहत-सामग्री भेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाढ प्रभावित छत्तीसगढ़ को मप्र की मदद, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 करोड़ की राशि और राहत-सामग्री भेजी

भाेपाल। देश के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जन-धन की भारी क्षति हुई है। जन- जीवन अस्त व्यस्त है। इस कठिन परिस्थिति में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश सरकार मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने रविवार को मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ राहत सामग्री से भरी एक ट्रेन उपलब्ध कराई है। राहत सामग्री को ट्रेन के जरिए भेजी जा गई है जो बस्तर के लोगों में वितरित किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि, पड़ोसी राज्य होने के नाते हरसंभव सहयोग करना हमारा दायित्व है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ से निर्मित स्थिति के संदर्भ में कहा है कि कई जगह अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भारी क्षति हुई है। ऐसी परिस्थिति में हमारा उत्तरदायित्व है कि हम पड़ोसी राज्य की सहायता करें। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मदद की भावना से 5 करोड रुपए की राशि और एक ट्रेन राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए जिस तत्परता से कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार निगाह रख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार काे मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है। मध्य प्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें