मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : किसान ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान खाया जहर, इलाज जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : किसान ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान खाया जहर, इलाज जारी

गुना। मध्य प्रदेश में गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे से तंग आकर कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान जहर खा लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान किसान अर्जुन सिंह ढीमर अचानक वहीं गिर गया। जब लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो पता चला कि उसने जहर खा लिया है।

इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अर्जुन को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

अर्जुन ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उनकी भूमि पर गांव के दबंगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और वे उन्हें खेती करने से रोक रहे हैं।

इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह थी कि न्यायालय ने सितंबर 2025 में इस भूमि पर स्थगन आदेश जारी किया था, लेकिन दबंगों ने उस आदेश की अवहेलना की और भूमि पर कब्जा बनाए रखा।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन दबंगों का साथ दे रहा है। जब सहायता मांगने के लिए जाते हैं तो पुलिस अधिकारी हमें वापस कर देते हैं। साथ ही, गांव के दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हैं।

अर्जुन सिंह ने कहा कि पहले पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

उन्होंने शिकायत में यह भी बताया था कि दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। यहां तक कि जमीन पर पैर रखने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहते थे। जब प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो उनका धैर्य जवाब दे गया और वह मानसिक तनाव का शिकार हो गए।

गुना अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने बताया कि एक किसान आया था, जनसुनवाई के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। उसकी शिकायत के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है।

बता दें कि अर्जुन सिंह ढीमर पिछले पांच सालों से पुश्तैनी कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर परेशान थे। इस बीच उन्होंने कई बार आवेदन दिए, लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कोई समाधान नहीं मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें