मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : सीधी में हाथियों के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : सीधी में हाथियों के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हाथियों के उत्पात में एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हैं और उन्होंने प्रशासन-वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

मिली जानकारी के अनुसार, गाजर ग्राम पंचायत के चिनगी गांव में रविवार की देर रात को हाथियों का झुंड जा पहुंचा, और इस झुंड ने एक कच्चे मकान को घेर लिया, जिसके अंदर बुजुर्ग दंपत्ति सो रहे थे। कुछ ही देर में यह हाथियों का दल उग्र हो गया और उसने मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। बुजुर्ग दंपति बाहर निकल नहीं पाए और हाथियों के कुचलने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बुजुर्ग भैया लाल और उसकी पत्नी के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, और वे शव को उठाने को तैयार नहीं हैं।

ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि यह घटना पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई है। उनका कहना है कि हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन वन विभाग के अमले ने कोई ध्यान नहीं दिया, परिणामस्वरूप भैया लाल को जान गंवाना पड़ी है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के प्रभाव से उनका जीवन मुश्किल भरा हो गया है।

कई परिवारों को विस्थापित कर दिया गया है, जबकि भैयालाल और उसके परिवार सहित कई अन्य परिवार ऐसे हैं जिन्हें विस्थापन का लाभ नहीं मिला और वे गांव में रहने को मजबूर थे।

इस हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक, राजस्व और पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया है और साथ ही यह भी भरोसा दिलाया है कि विस्थापन नीति और मुआवजे का लाभ दिया जाएगा और इस पूरे मामले की जांच होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें