मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

अपने देश और समाज की सेवा के लिए है मेरा यह जीवनः द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, 15 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आप तो जानते हैं कि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है। मेरे लिए केवल यह देश, यह माटी और परमपिता पिता परमात्मा की सेवा ही ध्येय है। मेरा यह जीवन अपने देश और समाज की सेवा के लिए है।द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल पहुंचीं, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास पर उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आज आप लोगों ने मध्य प्रदेश में जिस तरह का मेरा स्वागत किया है, मेरी जिंदगी में ऐसा स्वागत पहली बार हुआ है। इसको मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी।उन्होंने कहा कि अपने संगठन के लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं लेकिन जो संगठन के नहीं हैं, वे भी समर्थन में आगे आये हैं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैं उनको धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने संविधान की सीमा के दायरे में रहकर देश की सेवा के लिए तैयार हूं। आपका जो समर्थन मुझे मिल रहा है, इसके लिए मैं आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करती हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें