मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: सेमरिया नगर पालिका में कांग्रेस को मिली जीत, पार्टी में खुशी की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: सेमरिया नगर पालिका में कांग्रेस को मिली जीत, पार्टी में खुशी की लहर

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगर निकायों के उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है।

रीवा जिले की सेमरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मिली इस जीत ने कांग्रेस को उत्साहित कर दिया है।

दरअसल, राज्य में नगरीय निकाय के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव हुआ था, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सेमरिया नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव था।

इस उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार पद्मा कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार आराधना विश्वकर्मा को 700 से अधिक मतों के अंतर से परास्त किया है। वहीं, राज्य में पार्षदों के उपचुनाव में चार स्थानों पर भाजपा जीती है, दो स्थानों पर कांग्रेस, और एक स्थान पर अन्य को जीत मिली है।

रीवा के सेमरिया में मिली जीत पर कांग्रेस उत्साहित है, और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस जीत पर कहा है कि रीवा के सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पद्मा कुशवाहा की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पटवारी ने कहा कि भाजपा के अत्याचार, अन्याय और जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अब पूरी तरह त्रस्त है और इसका असर हाल के चुनावी परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है।

सेमरिया की यह जीत सिर्फ़ एक नगर परिषद की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश भर में बदलाव के पक्ष में बन रही जनभावना का स्पष्ट संकेत है, जो आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस परिवार के सभी साथियों का आभार, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें