मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने सड़क से जुड़ी जानकारी देने वाले ऐप का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने सड़क से जुड़ी जानकारी देने वाले ऐप का किया लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने ऐसा ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए सड़क से जुड़ी समस्त जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी। इस ऐप का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को लोकार्पण किया।

लोक निर्माण विभाग के नवाचारों, डिजिटल पहल और अभियंताओं की क्षमता निर्माण पर केंद्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सह प्रशिक्षण-सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंजीनियर्स की क्षमता के आधार पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न देख रहे हैं। लोक निर्माण विभाग अपने नाम के अनुरूप 'लोक' अर्थात जनता और 'निर्माण' अर्थात सृजन से राज्य के जन-जन की सेवा के संकल्प को साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी राजनेता होने के साथ संन्‍यासी भाव से भारत की प्रगति और क्षमता निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। लोक निर्माण विभाग में विकास कार्यों को नई ऊंचाइयां देने की क्षमता है। भगवान श्रीराम के काल में नल और नील ने समुद्र पर पुल निर्माण करने की तकनीक खोज ली थी।

उन्‍होंने आगे कहा कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे।

भगवान विश्वकर्मा ने पुष्पक विमान बनाया, जिसमें सभी को समाहित करने की क्षमता थी। यह सभी को विकास और कल्याण में साथ लेकर चलने के भाव की अभिव्यक्ति थी। वर्तमान में भी सभी की सुविधा और जीवन में सभी को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही निर्माण कार्य जारी हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने लोकपथ मोबाइल ऐप के उन्नत संस्करण - लोकपथ 2.0 का लोकार्पण किया।

यह ऐप सड़क रखरखाव की निगरानी, नागरिक शिकायतों के त्वरित निवारण, रूट प्लानिंग, ब्लैक स्पॉट अलर्ट, आपातकालीन एसओएस सुविधा तथा सड़क किनारे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जैसी सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को एक समग्र, उपयोगकर्ता-अनुकूल और आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय गतिविधियों का विवरण पेश किया। मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. विक्रांत सिंह तोमर ने तकनीकी प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉन्ट्रेक्ट मैनेजमेंट पर केन्द्रित कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क का प्रस्तुतिकरण दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें