मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश : दमोह में कुएं में मिला महिला और मासूम का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश : दमोह में कुएं में मिला महिला और मासूम का शव

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई हादसा है या आत्महत्या, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को कुएं में तैरते हुए दो शव नजर आए। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला और मासूम के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

मृतक महिला की पहचान झरौली गांव निवासी 35 वर्षीय जयंती पति दुर्गा केवट और उसके तीन माह के बेटे देवांश के रूप में हुई है।

मृतक महिला की रिश्तेदार सिया रानी ने महिला की पहचान करते हुए बताया है कि जयंती अपने भाई की तेरहवीं में शामिल होने आई थी। वह रात 2 बजे घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश की गई, मगर सफलता नहीं मिली। सुबह 6 बजे घटना की सूचना लोगों द्वारा दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी, पुलिस बल और नगर परिषद स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति एक मजदूर है।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले पांच साल से बीमार थी और उसके दो बच्चों की पहले भी मौत हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें