मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर मधेपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीन थानाध्यक्ष निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर मधेपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीन थानाध्यक्ष निलंबित

मधेपुरा। मधेपुरा में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यशैली को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने कार्य में लापरवाही, एफआईआर दर्ज करने में ढिलाई और जनता की शिकायतों के प्रति नकारात्मक रवैये को गंभीरता से लेते हुए जिले के तीन थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है।निलंबित किए गए थानाध्यक्षों में भर्राही थाना के अरमोद कुमार सिंह, बिहारीगंज थाना के कृष्ण कुमार सिंह और पुरैनी थाना के चंद्रजीत प्रभाकर शामिल हैं। एसपी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए निलंबित करने का आदेश जारी किया है।एसपी संदीप सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में अपराधियों की गिरफ्तारी में सुस्ती, एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी और आम लोगों की शिकायतों के प्रति उदासीन रवैये की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट एसडीपीओ मधेपुरा, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज और डीएसपी मुख्यालय द्वारा सौंपी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की प्राथमिकता आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिलहाल तीनों थानों में अपर थानाध्यक्षों को अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। नियमित थानाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द किए जाने की बात कही गई है।मधेपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को एसपी संदीप सिंह की सख्त कार्यशैली और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें