मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

अमरगढ़ पुलिस चौकी में चाकू लेकर रील बनाने वाले को जेल भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमरगढ़ पुलिस चौकी में चाकू लेकर रील बनाने वाले को जेल भेजा

भीलवाड़ा।शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ थाने की अमरगढ़ पुलिस चौकी के पुराने भवन में चाकू हाथ में लहराकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। जब यह वीडियो वायरल हुआ और मामला मीडिया में आया, तो पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आजकल सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवाओं में अजीब सी होड़ मची हुई है। लोग ऐसे शॉर्ट वीडियो बनाने में अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकते। इस बार तो हद ही हो गई, जब रील बनाने के जुनून में युवक ने पुलिस चौकी में घुसकर धारदार हथियार के साथ वीडियो शूट किया।यह घटना शाहपुरा जिले की है, जहां अमरगढ़ पुलिस चौकी के पुराने भवन में एक युवक चाकू लहराते हुए रील बना रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपित के खिलाफ सख्त कदम उठाए।शाहपुरा के एएसपी राजेश आर्य ने बताया कि आरोपित मांडलगढ़ क्षेत्र के मानपुरा निवासी सूरज शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा है। वह आमल्दा चौराहे स्थित चांदली होटल के पास छुरे के साथ घूमता पाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सूरज ने ही अमरगढ़ पुलिस चैकी के पुराने भवन में धारदार हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें