मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने की ''मेड इंडिया नंबर-1'' मिशन की शुरूआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम से ‘‘मेड इंडिया नंबर-1’’ मिशन की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के सभी इलाकों से भारी संख्या में लोगों का बुलाया गया था। हजारों की भीड़ में हर हाथ में भारतीय तिरंगा था।कार्यक्रम स्थल पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुन पर लोग तिरंगा लहराते हुए झूम रहे थे। मुख्यमंत्री के मंच पर आगमन पर लोगों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को आजादी के 75 साल की शुभकामना देते हुए भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।केजरीवाल ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं क्योंकि आज जो वह एलान करने जा रहे है, यह करोड़ों भारतीयों का बहुत पुराना सपना है और उस सपने को पूरा होने की शुरूआत होने जा रही है। देश का हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनना चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत की गिनती दुनिया के अमीर देशों में होनी चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने। हर भारतीय चाहता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। आजादी के 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा, क्रोध और प्रश्न है कि इन 75 सालों के अंदर कई ऐसे छोटे-छोटे देश हैं, जो हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए।भारत पीछे क्यों रह गया ? सिंगापुर भारत से 15 साल बाद आजाद हुआ। लेकिन आज वह हमसे आगे निकल गया। हमारे में क्या कमी है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंदर जापान तहस-नहस हो गया था। हिरोशिमा और नागासाकी के ऊपर न्यूक्लीयर बम पड़े थे, लेकिन आज हमसे आगे निकल गया। हिटलर के बाद द्वितीय विश्व यु़द्व के अंदर जर्मनी तहस-नहस हो गया था, आज हमसे आगे निकल गया।केजरीवाल ने अपने संबोधन में देश के हर एक बच्चे तक अच्छी और मुफ्त शिक्षा पहुंचाने पर जोर दिया। उसके लिए देश में हर जगह स्कूल खोलने की बात भी कही। साथ ही हर एक व्यक्ति तक मुफ्त इलाज पहुंचाने की बात पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के हर एक बच्चे, युवा, बुजुर्ग के लिए अच्छे से अच्छे इलाज का इंतजाम करना होगा और वह बीमार पड़े तो उसका अच्छा इलाज हो सके। देश के हर एक कोने, गांव-गांव में स्कूल खोलने पड़ेंगे। अस्पताल खोलना पड़ेगा। मोहल्ला क्लीनिक बनाने पड़ेंगे। इसके लिए शिक्षकों का इंतजाम करना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें