मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

एमएस काॅलेज मेॆ 85.45 लाख के घोटाले में प्राथमिकी के बाद सहायिका ने लगाया प्रिसिंपल पर आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। जिले के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था एमएस कॉलेज

के बीबीए विभाग में हुए 85.45 लाख रुपये घोटाले के मामले में नया मोड़

सामने आया है।

घोटाले को लेकर काॅलेज के प्राचार्य डॉ.अरूण कुमार

द्धारा नगर थाना में सहायिका अंजू कुमारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने

के बाद सहायिका अंजू कुमारी ने शनिवार को मीडिया के सामने आयी और बड़ा आरोप

लगाते कहा कि पैसे की पूरी गड़बड़ी विभाग के को-ऑर्डिनेटर और प्रिंसिपल ने

की है। मुझे बेवजह इसमें फंसाया जा रहा है।

सहायिका ने कहा कि इस

मामले को लेकर मार्च महीने में ही हमने कोर्ट में इन लोगो के खिलाफ मुकदमा

दर्ज करा दी है। सहायिका अंजू कुमारी ने कहा कि अनुबंध पर 2002 से काम कर

रहे हैं, उस समय से इन लोगो को पता नहीं चला,आज यह लोग मेरे ऊपर झूठा केस

कर रहे है। अंजू ने कहा कि ऑडिट हर साल होता है। बावजूद इसके इन लोगों को

पता नही चला। ये लोग साजिश के तहत जान बुझ कर मुझ पर आरोप लगा कर फंसा रहे

है। गबन का पूरा खेल विभाग के को-ऑर्डिनेटर और प्रिंसिपल के मिलीभगत से हुआ

है,और बचने के लिए मेरे विरूद्ध झूठा मुकद्दमा किया गया है। हमने भी कोर्ट

में केस किया है। जो भी जवाब देना होगा कोर्ट और थाना में जवाब देंगे।

सहायिका

के आरोप के बाद एमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.अरुण कुमार ने कहा कि हम 2021

में कॉलेज का प्रिंसिपल बने, उसके बाद पता चला कि बीबीए डिपार्टमेंट का चेक

बाउंस हो रहा है। फिर जा कर उसकी जांच के लिए एक टीम गठित किया। टीम ने जब

जांच किया, तो इस बात का खुलासा हुआ। जिसके बाद सहायिका अंजू कुमारी ने

सारा पैसा जमा करने के लिए समय मांगा. लेकिन, काफी दिन के बाद भी उन्होंने

पैसा जमा नहीं किया। इसके बाद नगर थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

है। ताकि, उसका सही से जांच हो सके और कॉलेज का पैसा वापस कॉलेज को मिल

जाए। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें