मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:20 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में सपा सांसदों, सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी से माहौल में गर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की राजनीति के केन्द्र लखनऊ में शनिवार को

सपा सांसदों, सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी से माहौल में गर्मी है। प्रदेश

के विभिन्न स्थानों से समाजवादी पार्टी के 37 सांसद लखनऊ पहुंचे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों की लोकभवन में बैठक

बुलायी है। लोकसभा चुनाव में हार और जनभावनाओं से जुड़ी कार्यशैली के लिए

बैठक में मंत्रणा होगी।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में

अखिलेश यादव ने अपने सांसदों को आमंत्रित किया है तो विक्रमादित्य मार्ग पर

सुबह से ही पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना शुरु हो गया।

अखिलेश यादव के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में मिली लोकसभा सीटों को

जनता की जीत बताया है, वहीं अखिलेश के अथक प्रयास का नतीजा बता रहे हैं।

कार्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने कई होर्डिंग लगायी है।

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक आरम्भ की और

विभागों के कामकाज की जानकारी ली। लोकभवन में पहुंचें मंत्रियों से उनके

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लखनऊ तक दौड़ लगाने वाले लोगों की चिंता करने

को कहा है। आयुष विभाग के अस्पतालों, सरकारी अस्पतालों की स्थिति को

सुधारने के साथ साथ जनपदों में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में मदद करने

के निर्देश दिये हैं।

लखनऊ में लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी

सरगर्मी से आसपास के होटल वाले, चाय और बाटी चोखा की दुकानदार बेहद प्रसन्न

है। चाय की दुकानों पर बैठने वाले पुराने राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मानें

तो आने वाले विधानसभा चुनाव तक उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नौजवानों,

मध्यम वर्गीय लोगों, व्यापारियों को लेकर कोई बड़े निर्णय नहीं हुए तो आगे

भाजपा के लिए चुनाव कठिन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें