मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : एसटीएफ ने मुरादाबाद में चोरी के ट्रैक्टर और इंजन बरामद किए, चार अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ : एसटीएफ ने मुरादाबाद में चोरी के ट्रैक्टर और इंजन बरामद किए, चार अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने मुरादाबाद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में असम और पश्चिम बंगाल से चोरी किए गए चार ट्रैक्टर, एक कैंटर और दो जॉन डियर इंजन बरामद किए। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कासिम, शेरपाल, मुस्तकीम और जाने आलम शामिल हैं।

एसटीएफ के अनुसार, अपराधी एक कैंटर में चोरी के ट्रैक्टर के पार्ट्स और इंजन लेकर बेचने की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम ने परीक्षितगढ़ से हाकिमपुर स्टेशन रोड पर बड़े तालाब के पास संदिग्ध वाहनों को रोका और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए ट्रैक्टर और इंजन बरामद हुए, साथ ही चार मोबाइल भी मिले।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कासिम नामक आरोपी असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर मुरादाबाद लाता था। इन ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर, इंजन नंबर और मर्का प्लेट बदलकर अधिक दामों पर बेचता था।

आरोपी शेरपाल ने बताया कि वह एक कैंटर चालक था और विभिन्न राज्यों से माल लेकर आता था, जिसमें कासिम की ओर से खरीदे गए ट्रैक्टर और इंजन भी लोड किए जाते थे। अभियुक्तों के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था और यह चुराए गए ट्रैक्टरों और इंजन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजकर अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे थे।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनकी निशानदेही पर बेचे गए ट्रैक्टरों को खोजा जा रहा है। साथ ही इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

एसटीएफ ने बताया कि हम लोगों को काफी दिनों से इनके बारे में जानकारी मिल रही थी और यूपीएसटीएफ इनकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को जैसे ही सही जानकारी मिली, वैसी ही टीम का गठन कर इन्हें ट्रैक्टर और कैंटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अब इनका आपराधिक रिकॉर्ड पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें