मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ : वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मंगलवार सुबह ग्राम वीरपुर के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एक बिना नम्बर की नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घटनास्थल से बरामद की। पुलिस को मृतक की तलाशी में मिले मोबाइल फोन से परिजनों के नम्बर प्राप्त कर संपर्क किया गया। इस पर मृतक की प्रथमदृष्टया पहचान हरदोई के ग्राम नेवादा निवासी गंगा प्रसाद ने पुत्र राजा उर्फ सुमित (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें