मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ किसान पथ पर बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ किसान पथ पर बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 12 घायल

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात किसान पथ पर एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दस से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आ रही है। घटना के बाद बस को निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि बहराइच से एक बस 80 ​यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शहीद पथ के जलसा रिसॉर्ट के पहले ​अनि​यंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत की खबर है। 10 से 12 यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के गोसाईगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें