मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। चिनहट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय कालेज मटियारी के पास

शुक्रवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली

लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

डीसीपी पूर्वी

प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में बदमाशों की सूचना मिली कि

इलाके में बैठे दो बदमाश डकैती और हत्या की साजिश रच रहे हैं। इंस्पेक्टर

चिनहट और क्राइम टीम पहुंची तो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की

कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में

पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार हो

गया। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश

की पहचान राकेश ऊर्फ छोटू के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी

पहले चिनहट इलाके में जिम चलाने वाले अर्पित के यहां ड्राइवर का काम करता

था। जिम संचालक ने मार्च महीने में छोटू को हटा दिया था। इसी बात से नाराज

होकर उसने अर्पित के यहां डकैती और हत्या की साजिश अपने साथी के साथ रच रहा

था। पुलिस रिकार्ड में आरोपित के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह

ढाई माह पहले एक मामले में जेल से छूट कर आया है। पुलिस अब उसके फरार साथी

रणजीत की तलाश में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें