मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ: बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थाना बंथरा पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपए के इनामी अपराधी राजेंद्र कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला 11 अक्टूबर को सामने आया था, जब शाम करीब 5 बजे थाना बंथरा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक नाबालिग दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बंथरा में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम को गुरुवार देर रात थाना बंथरा और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन की पुलिस टीम हरौनी चौकी क्षेत्रांतर्गत भटगांव पांडे से हुल्लासखेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भटगांव की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उसकी पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह निवासी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा के रूप में हुई। यह अभियुक्त सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित था और इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें चोरी और जुआ अधिनियम के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस और 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पुलिस ने 12 अक्टूबर को अभियुक्त ललित कश्यप को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और इसके साथ ही उसी दिन अभियुक्त मेराज को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ही आरोपी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा के निवासी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें