मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहरुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नवंबर 2018 में सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शेरा खान लगभग तीन महीने पहले इंदिरा नगर के इरम कॉन्वेंट स्कूल के पास एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया था। गाजीपुर पुलिस स्टेशन और ईस्ट जोन क्राइम टीम की संयुक्त टीम ने 28 मई को बांदा रोड स्थित मजार के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखा।

जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चेन, एक अन्य घटना से संबंधित 8,000 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल हुई बाइक बरामद की गई है।

आरोपी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो शेरा खान प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर है।

उसके खिलाफ करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज और धूमनगंज थानों में 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, हत्या का प्रयास, बम विस्फोट और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। 2018 में उसने फोन पर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पर्सनल असिस्टेंट को धमकी दी थी।

उसने खुद को छोटा शकील का गुर्गा बताते हुए धमकियां दी थीं। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी और यूपी पुलिस की मदद से उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। 2023 में उसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह खुलेआम रिवॉल्वर लहराते दिख रहा था।

साथ ही एक ऑडियो वायरल हुई थी जिसमें वह माफिया डॉन अतीक अहमद के लिए अपनी जान देने और दूसरों की जान लेने की शेखी बघार रहा था।

थाना गाजीपुर में बीएनएस की धारा 304(2) के तहत केस नंबर 151/2026 दर्ज किया गया था। बाद में धारा 317(2) भी जोड़ दी गई।

आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की जांच के लिए विभिन्न थानों से जानकारी मांगी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और उसके पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें