मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में 13 नई पीआरवी गाड़ियां हुईं शामिल, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ में 13 नई पीआरवी गाड़ियां हुईं शामिल, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी राजधानी लखनऊ में डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को 13 नई चार पहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) को बेड़े में शामिल किया हैं।पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न इलाकों में रवाना किया। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर, अपर पुलिस उपायुक्त (डायल-112) राजेश कुमार यादव, और सहायक पुलिस आयुक्त (डायल-112) सौम्या पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लखनऊ पुलिस का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को डायल-112 के माध्यम से तुरंत और गुणवत्तापूर्ण सहायता मिले। नागरिकों की सुरक्षा और संतोष हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपर पुलिस उपायुक्त (डायल-112) राजेश कुमार यादव ने बताया कि नई गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, रियल-टाइम रिस्पॉन्स सिस्टम और अत्याधुनिक संचार उपकरण लगाए गए हैं। इससे रिस्पॉन्स टाइम को और घटाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में लखनऊ पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम शहरी क्षेत्रों में 8 मिनट 28 सेकंड और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिनट 23 सेकंड है। इन नई गाड़ियों के जुड़ने से यह समय और कम करने का लक्ष्य रखा गया है।पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि यह पहल लखनऊ पुलिस की “सुरक्षा, सेवा और विश्वास” की भावना को और मजबूत करेगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस चाैबीस घंटे सहायता के लिए तत्पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें