मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

‘लखनऊ मेरी तपोभूमि’, यूपी दौरे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार, छात्रों-शिक्षकों से करेंगे संवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘लखनऊ मेरी तपोभूमि’, यूपी दौरे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार, छात्रों-शिक्षकों से करेंगे संवाद

लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय राज्य के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचा। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आया है।

लखनऊ पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई और उच्च शिक्षा के लिए हम आईआईटी चले गए। बहुत दिनों के बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ आया हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं।

खासतौर पर हम अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से बात करेंगे, जो लोकतंत्र की नींव हैं और उन्हें कुछ अहम बातें समझाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझाने के लिए उत्तर प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"

अपनी बात खत्म करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी मतदाताओं का एक बार फिर अभिवादन किया।

निर्वाचन आयोग के इस प्रतिनिधिमंडल के उत्तर प्रदेश दौरे का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों की शुरुआती तैयारियों का जायजा लेना और जमीनी स्तर पर चुनावी मशीनरी के कामकाज का आकलन करना है।

सीईसी ज्ञानेश कुमार कॉल्विन तालुकदार कॉलेज के अवध ऑडिटोरियम में छात्रों से बातचीत करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी शुरुआती शिक्षा इसी संस्थान से प्राप्त की थी।

बाद में, वे लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी 2.0) और ईसीआईनेट पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ईएलसी 2.0 और ईसीआईनेट पर यह क्षेत्रीय सम्मेलन तीन चरणों में लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

पहला चरण लखनऊ से शुरू होगा, जिसमें 20 जिले शामिल रहेंगे। इन जिलों के 120 विधानसभा क्षेत्रों के 440 संस्थानों से लगभग 1,500 छात्र, शिक्षक, प्रिंसिपल और शिक्षण संस्थानों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने और उनमें चुनाव से जुड़ी समझ बढ़ाने पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें