मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ अग्निकांड: हादसे में जान गंवाने वालों की सूची आई सामने, दो का जारी है इलाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ अग्निकांड: हादसे में जान गंवाने वालों की सूची आई सामने, दो का जारी है इलाज

लखनऊ। सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और दो घायलों का केजीएमयू में इलाज जारी है।

इस हादसे में लखनऊ के जानकीपुरम थाना गुडंबा के शाहजान, आलमबाग के सुखमनी सिंह, सीतापुर के आदित्य श्रीवास्तव, ज्वानिल चक्रवर्ती, गुडंबा के सागर पंत, हजरतगंज के नीलेश, कानपुर नगर के सय्यम, भविष्य, चिनहट की ज्योति, शहादतगंज के अब्दुल रहमान, न्यू अलीपुर कोलकाता की अनामिका सामंत, बाराबंकी के मो. अम्मार, उतरेठिया लखनऊ के अनुच्छा और दक्षिणी 24 परगना, बंगाल की सोमाल्या की जान चली गई।

वहीं, इस हादसे में अलीगंज, लखनऊ की रहने वाली लवप्रीत और ऐशबाग, लखनऊ के रहने वाले जयंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है।

हादसे के बाद सरकार की ओर से एक्शन तेज कर दिया गया है। इमारत के मालिक समेत 4 नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बीएनएस की 105, 110, 125 और 3(5) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से लापरवाही की जांच शुरू की गई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अग्निकांड में चार आरोपी निलंबित कर दिए गए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

निलंबित किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता (एई) और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर (जेई) शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

सोमवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय (43 वर्ष), वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62 वर्ष), और तुषॉक कृष्णा जायसवाल (31 वर्ष) शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें