मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ अग्निकांड: 250 से ज्यादा झोपड़ियां हुईं खाक, दो बहनें जिंदा जलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ अग्निकांड: 250 से ज्यादा झोपड़ियां हुईं खाक, दो बहनें जिंदा जलीं

लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला अग्निकांड हुआ, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों झोपड़ियां आग की चपेट में ले लिया। करीब 3 घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन देर रात के बाद भी राहत बचाव कार्य जारी रहा। इस दौरान पुलिस और राहत बचाव दल ने 2 सगी बहनों के शव बरामद किए।

विकासनगर सेक्टर-11 के पास रिंग रोड से सटे इलाके में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शुरुआत किसी छोटी चिंगारी से हुई, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा और झोपड़ियों की सघन बस्ती होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और सेक्टर-11 से लेकर सेक्टर-14 तक करीब 250 से ज्यादा झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई।

लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे, जिससे जोरदार धमाकों की आवाजें पूरे इलाके में गूंज उठीं। घटना के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

इस दर्दनाक हादसे में देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी रहा। पुलिस और राहत दल ने मलबे और जली हुई झोपड़ियों के बीच से दो शव बरामद किए।

इनमें से एक 2 महीने की और दूसरी श्रुति (2 वर्ष) थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों सगी बहनें थीं और आग की इस भयावह घटना में जिंदा जल गईं। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने दोनों शवों की बरामदगी की पुष्टि की है। सतीश निवासी ग्राम काशीपुरवा, थाना रामसनेही घाट (बाराबंकी ) की दो बेटियों के शव मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग अब लापता हैं और कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें