मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: पिता ने बहन-बहनोई के साथ मिलकर की बेटी की हत्या, शव के किए कई टुकड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ: पिता ने बहन-बहनोई के साथ मिलकर की बेटी की हत्या, शव के किए कई टुकड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर 17 मई को छपरा-गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की एस1 बोगी में एक सीट के नीचे बक्से में बंद एक किशोरी का शव मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बक्सा खुलवाया तो उसमें 6 टुकड़ों में किशोरी का शव पाया गया, लेकिन उसमें सिर नहीं था।

घटना के खुलासा के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने कुशीनगर जिले के तमकुही रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी को खंगाला, तो उनको हत्या से जुड़ा एक ऐसा सुराग मिला, जिसके माध्यम से पुलिस हत्यारों तक पहुंची। जांच में पुलिस ने मृतिका, 16 वर्षीय शब्बा की हत्या के मामले में उसी के पिता विग्गन अंसारी (44 वर्ष), उसकी बहन नूरजहां (55 वर्ष) और बहनोई मोजीबुल्ला अंसारी (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने बताया कि तीनों लोगों को कुशीनगर जिले से अरेस्ट किया गया है, जिनके पास से हत्या से जुड़े अहम सुराग बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतिका शब्बा का किसी से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसके पिता ने अपनी ही बेटी को अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा और फिर कई टुकड़ों में काट डाला।

एसपी ने आगे बताया कि पुलिस अभी भी मृतिका के सिर की तलाश में कुशीनगर जिले और बिहार बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। उन्होंने बताया कि हत्यारे पिता की दो और बड़ी बेटियां हैं, जिन्होंने अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की है, जिससे उनका पिता हमेशा दुखी रहता था।

वहीं, उनकी छोटी बेटी भी किसी से फोन पर बात किया करती थी, जिसको लेकर उसने बेटी को कई बार मना किया था। इसको लेकर घर में बात-विवाद का माहौल और तनाव रहता था। इन्हीं कारणों की वजह से पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने ही हाथों मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें