मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : कांग्रेस ने राहुल को राम के रूप में दर्शाया, 'रावण' रूपी 10 मुद्दों पर किया प्रहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक अनोखा होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि रावण के रूप में महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी और वोट चोर जैसे मुद्दों को दर्शाया गया है। रावण रूपी इन मुद्दों पर राहुल गांधी तीर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा यह होर्डिंग खुद को लखनऊवासी बताने वाले कांग्रेस के युवा नेता आर्यन मिश्रा ने लगाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस होर्डिंग के माध्यम से केंद्रीय और राज्य सरकार पर वर्तमान समस्याओं को रावण के प्रतीक के रूप में चित्रित कर हमला बोला गया है, जबकि राहुल गांधी को बुराई पर विजय पाने वाले भगवान राम के रूप में पेश किया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण की भूमिका में चित्रित किया गया है।

इस होर्डिंग में रावण के 10 सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी, वोट चोर, चुनाव आयोग (ईसी), सीबीआई, बेरोजगार, पेपरलीक और तानाशाही जैसे मुद्दे लिखे हुए हैं।

कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जो अन्याय के विरुद्ध लड़ता है, वह भगवान राम है। जो गरीब, शोषित और वंचित की बात करता है, वह भगवान राम है। जो बेसहारा को सहारा देता है, वह भगवान राम है। आज के युग में नफरती, अत्याचारी और दमनकारी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। भगवान राम ने हमेशा प्यार को बांटा है और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उसी तरह राहुल गांधी भी पूरे देश में लड़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश में अजय राय अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "देश में सबसे बड़ा मुद्दा 'वोट चोरी' है और इसके खिलाफ बिहार से बिगुल बज चुका है।

भ्रष्टाचार, महंगाई, शिक्षा, और स्वास्थ्य असल मुद्दे हैं, लेकिन देश की सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। जिस तरह से भगवान राम ने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए रावण का वध किया, उसी तरह हमारे नेता राहुल गांधी और अजय राय भी अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। ये होर्डिंग इसी बात का संकेत है कि हम किस तरह से लड़ाई लड़ रहे हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें