मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ से दुधवा के लिए वायुयान सेवा का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ से दुधवा के लिए वायुयान सेवा का शुभारम्भ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ से लखीमपुर जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क के लिए वायुयान सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी,प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग मुकेश ​मेश्राम सहित वन विभाग व संस्कृति विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।लखनऊ से दुधवा के लिए हेली सर्विस का आनंद लेने के इच्छुक प्रति सैलानी के लिए किराया करीब पांच हजार रुपए निर्धारित किया गया है।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं वन मंत्री डा.अरूण सक्सेना वायुयान से ही दुधवा के लिए उड़ान भरी है।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ’दुधवा महोत्सव 2024’ का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि 25 नवंबर को दुधवा नेशनल पार्क में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।इस दौरान, उ.प्र. ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा आयोजित नेचर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के मेधावियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा। दुधवा नेशनल पार्क पर आधारित एक वीडियो फिल्म का प्रसारण भी होगा। तत्पश्चात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अपने उद्बोधन के बाद पर्यटन मंत्री टाइगर सफारी के लिए प्रस्थान करेंगे।दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों को आकर्षित करता हैदुधवा नेशनल पार्क सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। जैव विविधता वाले देश के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में एक दुधवा सैलानियों की पहली पसंद रही है। उत्तर प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा का कोर जोन 884 वर्ग किलोमीटर में स्थापित है। इसकी ख्याति देश-दुनिया में है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न प्रकार के बेशकीमती वृक्ष, पौधे, घासें, बाघ, तेंदुआ, भालू, हाथी, गैंडा, हिरण, सरीसृप, पक्षी व अन्य जीव-जंतु पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान की जैवविविधता की अलौकिकता, इसके मनोहारी दृश्य पर्यटकों को यहां बार-बार आने को प्रेरित करते हैं।दुधवा राष्ट्रीय उद्यान देखने हेतु यहां संचालित पर्यटन सेवाओं में आस-पास के क्षेत्रीय निवासियों, थारु जनजाति को वरीयता प्रदान की जाती है। पर्यटन क्षेत्र में वर्तमान में 90 नेचर गाइड, 60 वाहन चालकों को रोजगार प्राप्त है। इसी तरह, दुधवा के आस-पास वनों पर निर्भरता को कम किए जाने की दृष्टि से संचालित ईको विकास समितियां भी पर्यटन में सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें