मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : राजनाथ सिंह के लिए लुबना अली ने की बूथ प्रबंधन बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की सबसे ज्यादा चर्चा में आयी

लखनऊ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को विजयी बनाने के लिए बूथ

प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। गुरुवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा में शीशमहल

घंटाघर वार्ड से पार्षद लुबना अली ख़ान ने बूथ प्रबंधन की बैठक कर

मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने की रणनीति तैयार की।

बैठक में

मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल के अलावा आशा मिश्रा, बूथ अध्यक्ष नईम

अंसारी, बूथ अध्यक्ष सग़ीर हाशमी, बूथ अध्यक्ष अब्दुल सलाम सहित तमाम भाजपा

कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सम्पर्क, सामूहिक मतदाता को

मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, बूथ पर सक्रियता, कमल के फूल

को चिन्हित कराने और कोई मतदाता न छूटने पाये तक प्रत्येक बिन्दुओं पर

चर्चा हुई।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान

आकर्षित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार हो या हमारी प्रदेश में भाजपा

सरकार, सभी सरकारों ने हर एक योजना को जनता के भलाई के लिए चलाया है। जनता

में हर धर्म, वर्ग, सम्प्रदाय शामिल है। योजना को बिना किसी भेदभाव के सभी

तक पहुंचाने का प्रयास हुआ। उससे मुस्लिम वर्ग भी उतना ही लाभान्वित हुआ,

जितने अन्य वर्ग के लोग हुए है।

उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील

करते हुए कहा कि पिछली बार राजनाथ सिंह को जितने भी मत आपने दिये थे, उससे

पांच गुना मतदान इस बार दिल खोलकर करिये। मुस्लिम क्षेत्र से कमल के फूल

का बटन दबाकर भाजपा के प्रत्याशी और जन-जन के प्रिय राजनाथ सिंह को विजयी

बनायें। इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का नेतृत्व

सौंपें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें