मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

कपड़ा फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कपड़ा

फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पांच

घंटे बाद आग पर काबू पाया, तब तक लाखों रुपये का माल जल गया। आग लगने के

कारणों की पड़ताल की जा रही है।

गर्मी बढ़ते ही मेरठ में आग

लगने के मामले बढ़ते जा रहे है। अप्रैल माह में ही आग लगने की 159 घटनाएं

हुई, जिसमें करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मई महीने में अभी तक 50

से अधिक आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के

सूर्य पैलेस निवासी विशु गुप्ता और सचिन गुप्ता की परतापुर औद्योगिक

क्षेत्र में भगवती टेक्सटाइल के नाम से स्पोर्ट्स वियर बनाने की फैक्टरी

है। बुधवार की देर रात कपड़ा फैक्ट्री में अचानक दूसरी मंजिल पर बने गोदाम

में आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग

की लपटें काफी दूर तक दिखाई दी। यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और

फैक्ट्री मालिक को खबर दी।

सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर

पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई

और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग का भीषण रूप होने के बाद फायर ब्रिगेड को

आग बुझाने में लगभग पांच घंटे लग गए, तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया।

मुख्य

अग्निशमन अधिकारी संतोष राय भी मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, फैक्ट्री में

आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्रों

की मौजूदगी भी परखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें